नमस्ते आज हम बात करने जा रहे हैं ब्लड प्रेशर के बारे में हमने स्वस्थ पर बहुत सारे लेख प्रकाशित किए हैं जैसे कि वजन कैसे बढ़ाएं मोटापा कम कैसे करें और मोटापा कैसे घटाएं वजन कैसे बढ़ाएं और अन्य पर आज हम इस लेख में Blood Pressure Kaise Kam Kare इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं Blood Pressure जो आज के समय में हर तीसरे इंसान में पाई जाती है,आज के समय में यह समस्या बच्चों से लेकर हर छोटे-बड़े इंसान में पाई जा रही है।
लेख सूची
Blood Pressure Control Kaise Kare

ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन के नाम से जाना जाता है और आमतौर पर लोग इसे ब्लड प्रेशर के नाम से जानते है। आज के समय में यह समस्या बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है। आज हम आपको इस बीमारी का कारण और उससे बचने के उपाय बताने वाले हैं और इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि इससे आपको और कौन-कौन सी बीमारियां हैं। तो सबसे पहले आपको किस कारण से बढ़ता है उसके बारे में जान लेना चाहिए।
ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है
- अधिक मात्रा में नमक, फेट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर चीजें जैसे कि फास्ट फूड, ज्यादा तला हुआ खाना और नारियल तेल, मक्खन, आदि खाने की चीजों से आपको हाइपरटेंशन या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
- सामान्य रूप से अधिक गुस्सा करने और तनाव से भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है अगर आप एक डायबिटीज के मरीज है तो भी आपको यह समस्या हो सकती है।
- दवाइयां खाने और कैफीन या ड्रग्स लेने से भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
- महिलाओं में (गर्भवती और प्रेगनेंसी) के दौरान रक्त, और खून की मात्रा बढ़ जाती है, जिस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती।
ब्लड प्रेशर को कम या कंट्रोल कैसे करें।
- अच्छे फलों का सेवन करें जैसे कि सेब, संतरा, अंगूर और पाइनएप्पल यह सभी फल कोलेस्ट्रोल फ्री होते हैं इसके अलावा आप अधिक मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करें जो कि आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत ही मददगार है। वैज्ञानिकों का कहना है कि डार्क चॉकलेट भी हाइपरटेंशन को कम करने में सहायता प्रदान करता है, जितना ज्यादा हो सके अपने खान-पान में कोलेस्ट्रॉल फ्री भोजन करें।
- अगर आपका वजन ज्यादा है तो उसे जल्दी से जल्दी कम करें वजन कम करने के लिए आप कई तरह के एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- अगर आप धूम्रपान करते है या शराब पीते हैं तो उसे तुरंत बंद कर दे और इन सभी चीजों से दूर रहने के लिए ध्यान लगाएं और योगा करें।
- आज के समय में भिन्न-भिन्न प्रकार के यंत्र आ गए हैं जिससे आप कुछ मिनटों में आप यह जान सकते हैं कि आपका ब्लड प्रेशर कम है या ज्यादा।
ब्लड प्रेशर के लक्षण।
हाई ब्लड प्रेशर के कुछ लक्षण है जो हमने निम्नलिखित बताया है अगर किसी व्यक्ति को इनमें से कुछ समस्याएं आती हैं तो हो सकता है उस व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो
- अचानक से छाती में दर्द होने या सर में दर्द और आंखों के सामने धुंधलापन आने जैसी समस्या हो तो, आपको हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।
- अगर आपको सांस लेने में तकलीफ आ रही हो या आपके दिल की धड़कन कि गति ठीक प्रकार से ना चल रही हो तो भी आपको यह समस्या हो सकती है।
- अगर आपको पेशाब करते समय आपके पेशाब में से खून बाहर आए तोभी, आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
ब्लड प्रेशर से होने वाली बीमारियां।
हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपको आर्ट अटैक जैसी बीमारियां हो सकती है इसके अलावा हाइपरटेंशन की वजह से हमारे दिमाग के नस भी पड़ सकती है जिसके चलते हमारे शरीर की कोशिकाएं काम करना बंद कर देती है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी किडनी पर भी पड़ सकता है जिसकी वजह से आपकी जान भी जा सकती है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह ले।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने ब्लड प्रेशर कंट्रोल कैसे करें और हाई ब्लड प्रेशर के क्या क्या लक्षण पता हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी है उम्मीद है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा और आपको इस लेख से कुछ जानने को मिला होगा
टिप्पणियाँ(0)